मनोरा: मनोरा-बगीचा में हर घर तिरंगा अभियान की धूम, बिहान की महिलाओं ने लहराया तिरंगा
Manora, Jashpur | Aug 14, 2026 हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रप्रेम का संदेश गूंज रहा है। मनोरा और बगीचा विकासखंड में बिहान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराया और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के नारे लगाए। हाथों में तिरंगा थामे महिलाओं ने राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का संदेश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की इस सहभागिता से अभियान को नई मजबूती मिल रही है।