लालगंज: कुशियरा जलप्रपात परिसर में वन महोत्सव के तहत लगाए गए पौधे, बिना टी-गार्ड और घेराबंदी के सुरक्षा का इंतजाम नहीं
लालगंज वन क्षेत्र के कुशियरा जल प्रपात परिसर में गुरुवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे वन विभाग ने वन महोत्सव के तहत पौध रोपण अभियान चलाकर अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लेकिन लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए न तो टी गार्ड लगाए गए और न ही घेराबंदी की गई। इसे लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने अभियान की तैयारी पर सवाल उठाएं।