महोबा: कलेक्ट्रेट रोड पर करोड़ों की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त किया गया, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Mahoba, Mahoba | May 30, 2026 कलेक्ट्रेट रोड स्थित सीएमओ कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। रेहलिया ग्राम प्रधान की शिकायत पर जांच में सरकारी पहाड़ की भूमि को खोदकर निजी जमीन में मिलाने और बाउंड्रीवॉल खड़ी करने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर जमीन कब्जामुक्त करा ली।