बुलंदशहर: बुलंदशहर के गंग नहर में दिखा फिशिंग कैट, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू
बुलंदशहर के वलीपुरा इलाके में गंग नहर में एक बड़ा वन्यजीव तैरता देखा गया। शुरुआती अंदाज में इसे तेंदुआ समझा गया लेकिन वन विभाग ने पुष्टि की कि यह फिशिंग कैट है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जीव के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए टीम तैनात की है।