कांग्रेस भवन , चाईबासा में गुरुवार को आजादी के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह जी का विजयोत्सव सह जयंती मनाई गई । कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर मालार्पण कर सादर नमन किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह जी सन 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। इन्हें गुरिल्ला युद्ध का महारथ हासिल था।