सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने 70 करोड़ के नकली सिक्कों के मामले में बड़ा एक्शन लिया, बिहार के मधुबनी से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
70 करोड़ रुपये के नकली सिक्कों के मामले में फरार आरोपी मिथिलेश चौरसिया को सहारनपुर की नगर कोतवाली पुलिस ने बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार किया है। वह पहले पकड़े गए संतोष चौरसिया का भाई है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर सहारनपुर ला रही है, जहां उससे नकली सिक्के बनाने व सप्लाई नेटवर्क पर पूछताछ होगी।