परैया: परैया में रेल पुल निर्माण कंपनी के स्टोर यार्ड में लोडर से दबकर सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Paraiya, Gaya | Jul 9, 2026 परैया थाना क्षेत्र के गढ़ परैया स्थित रेल निर्माण कंपनी के स्टोर यार्ड में बुधवार रात्रि लोडर से दबकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु ANMMCH, गया भेजा गया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम उपरांत शव को लेकर परिजनों ने निर्माण कंपनी के कार्यस्थल पर रखकर आक्रोश प्रदर्शन किया। बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी ने भीड़ को नियंत्रित किया।