आधी रात ATM पर धावा, मशीन काटने लगे बदमाश, अलार्म बजा तो भागे खाली हाथ...
ग्वालियर में देर रात नकदी लूटने की कोशिश से हड़कंप मच गया। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर और बहोड़ापुर में बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा और SBI के ATM को निशाना बनाया। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चेहरा ढके एक युवक ने बूथ में घुसकर हथियारों की मदद से ATM मशीन काटकर कैश निकालने का प्रयास किया, लेकिन तभी सिक्योरिटी अलार्म एक्टिव हो गया और उसका अलर्ट बैंक के कंट्रोल रूम तक पहुंच गया। अलार्म की आवाज सुनते ही बदमाश घबरा गए और बिना कैश लिए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मशीनों में तोड़फोड़ से नुकसान हुआ है, जबकि बदमाशों के हाथ कोई रकम नहीं लगी।