सलूम्बर: सलूम्बर में 80 भैंसों से भरे दो ट्रक किए गए जब्त, चालक गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस थाना गीगला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 80 नंग भैंसों से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो चालकों को गिरफ्तार किया गया। संध्याकालीन गश्त के दौरान करावली से गीगला की ओर तेज गति से आ रहे दो संदिग्ध ट्रकों को रोका गया।