सलूम्बर: सलूम्बर में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सलुम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस थाना गीगला ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत खाखरिया खेड़ी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन करते हुए ट्रैक्टर चालक पूनमचंद (21), निवासी खाखरिया खेड़ी को पकड़ा गया।