गोला: पाठक टोला गोला में कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, क्षेत्र में उत्साह
Gola, Ramgarh | Feb 20, 2026 गोला स्थित पाठक टोला में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल से श्रद्धालु महिलाएं कलश लेकर गोमती नदी पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना करने के पश्चात नदी का पवित्र जल को कलश में भरकर सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची।