मंझनपुर: स्वच्छता अभियान का नया आयाम, कौशाम्बी जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने चलाया विशेष श्रमदान अभियान
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों और चौकियों में हर रविवार को सफाई अभियान का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए थाना-चौकी परिसर, कार्यालयों, बैरकों, शस्त्रागार और दंगा निरोधक उपकरणों की पूरी सफाई की।