सादाबाद: बिसावर से बदमाशों ने ट्रक चालक का किया अपहरण, पीड़ित बदमाशों के चंगुल से छूटकर सादाबाद थाने पहुंचा
साबिर नामक ट्रक चालक का बिसावर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर से बदमाशों ने अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए थे। रास्ते में ट्रक चालक साबिर के द्वारा किसी तरीके से बदमाशों को चकमा दे दिया गया और उनके चंगुल से छूट कर निकल आया। चालक परिजनों के साथ सादाबाद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देकर कार्यवाही की मांग की है।