बलिया: होली पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हल्दी पहुंचे एसपी, पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
Ballia, Ballia | Mar 10, 2025 आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार रात करीब नौ बजे थाना हल्दी क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय ढाले पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा।