बलिया: सागरपाली—थम्हनपुरा मार्ग पर थम्हनपुरा पुल के पास डंफर की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल
Ballia, Ballia | Mar 9, 2025 सागरपाली—थम्हनपुरा मार्ग स्थित थम्हनपुरा पुल के पास रविवार की शाम पांच बजे के करीब डंफर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। इंदरपुर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे।