बलिया: दुबहड़ थाने की पुलिस ने घोड़हरा, जनाड़ी, बयासी गांवों में पैदल गश्त की, त्योहारों पर सुरक्षा का दिलाया भरोसा
Ballia, Ballia | Mar 9, 2025 आगामी होली और रमजान को देखते हुए दुबहड़ पुलिस ने रविवार की शाम करीब पांच बजे घोड़हरा, जनाड़ी, बयासी गांवों में पैदल गश्त कर एरिया डॉमिनेशन किया। साथ ही एनएच 31 पर बाइक से पेट्रोलिंग कर ग्रामीणों को सुरक्षा को भरोसा दिलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।