बलिया: आगामी होली और रमज़ान को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना हल्दी में शांति समिति की बैठक हुई
Ballia, Ballia | Mar 9, 2025 आगामी होली और रमज़ान को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना हल्दी में रविवार की दोपहर एक बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद फहीम कुरैशी ने की। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने सभी समुदायों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।