बलिया: बोधगया स्थित महाबोधि विहार के मुक्ति आंदोलन के समर्थन में टाउन हॉल बापू भवन में किया गया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Mar 9, 2025 भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्यों ने रविवार की दोपहर एक बजे बोधगया स्थित महाबोधि विहार के मुक्ति आंदोलन के समर्थन में टाउन हॉल बापू भवन प्रदर्शन किया। बौद्ध महासभा के सदस्यों का कहना है कि तथागत बुद्ध की ज्ञान स्थली महाबोधि विहार की प्रबंध समिति पर गैर-बौद्धों का कब्जा है।