बलिया: शिवरामपुर घाट पर डूबने से एक किशोर की मौत, दो युवतियां लापता, तलाश जारी है
Ballia, Ballia | Mar 9, 2025 शिवरामपुर घाट पर रविवार को दिन में एक बजे मुंडन संस्कार में गए एक किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि नगरा थाना क्षेत्र की दो युवतियां लापता हो गईं। पांच युवतियां डूबने लगी थीं, जिनमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो गहरे पानी में समा गईं।