भीलवाड़ा: दुर्घटना बीमा योजना से मृतक डेयरी कर्मचारी के परिवार को मिली ₹30 लाख की सहायता
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा डेयरी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वर्गीय जगदीश चंद्र सेन के परिवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जगदीश चंद्र सेन का 18 सितंबर 2025 को सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था।