रजौली: सरियो जंगल में पानी की बोतलों के नीचे छिपी 327.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
Rajauli, Nawada | Jun 17, 2026 रजौली थाना पुलिस ने मंगलवार शाम सरियो जंगली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 327.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब को पानी की बोतलों के पैकेटों के नीचे छिपाकर रखा गया था। गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के निर्देश पर एएसआई सहदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धमनी-बुढ़ियासाख सड़क से करीब 500 मीटर अंदर जंगल में छापेमारी की।