पाली: ग्राम बरैना निवासी शिकायतकर्ता ने गांव के नामजद लोगों पर सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | Apr 6, 2026 बरैना निवासी शिकायतकर्ता ने एसडीएम पाली निशांत तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके यहां नदी को जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर गांव के दो नामजद लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है।जिसके चलते लोगों को नदी पर जाने को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होने मामले में एसडीएम से जांच कर रास्ते को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।