फिक्स वेतन पर कार्यरत शिक्षकों का सातवें दिन भी धरना जारी, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली : जालोर में शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षक भर्ती 2018, 2021 व 2022 के शिक्षकों का वेतन नियमितीकरण की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी रहा। शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय से अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
समिति ने परिवीक्षाकाल पूरा कर चुके और बिना लंबित जांच वाले शिक्षकों का जल्द वेतन नियमित करने की मांग की। शिक्षकों ने नारेबाजी कर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। समिति ने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रखते हुए अनशन किया जाएगा।
Jalor, Jalor | Aug 11, 2026