सीएलजी बैठक में त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर मंथन : जालोर कोतवाली थाने में मंगलवार शाम सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों व गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 30-35 सदस्य शामिल हुए। एएसपी मोटाराम गोदारा की मौजूदगी में हुई बैठक में डीजीपी राजस्थान ने भी वर्चुअल माध्यम से कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याएं व सुझाव रखे, जिन पर कार्रवाई का थानाधिकारी ने भरोसा दिलाया। पूर्व बैठकों में उठाए गए मुद्दों की भी समीक्षा की गई तथा आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस ने सीएलजी सदस्यों व आमजन से त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान कोतवाली सीआई रामेश्वर भाटी मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Aug 11, 2026