आनंदपुरी: अर्जुनपुरा गांव में मक्के की आड़ में गांजे की खेती का भंडाफोड़, 207 किलो पौधे और 5.3 किलो सूखा गांजा किया गया जब्त
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना आनंदपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने मक्के की फसल की आड़ में उगाए जा रहे गांजे के 207.380 किलोग्राम पौधे तथा 5.300 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है।