मड़िहान: मड़िहान थाना पुलिस ने 1 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बताते चले कि बुधवार की शाम 5:00 बजे उप निरीक्षक सुरेंद्र दुबे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से एक अभियुक्त सुरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय शिवधारी निवासी भोगांव थाना चील जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय द्वाराजेल भेजा