हज़ारीबाग: यूजीसी के विरोध में सवर्ण एकता मंच हजारीबाग का गठन, दीपक कुमार सिंह संयोजक मनोनीत
UGC के विरोध को लेकर हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा सभागार में सोमवार को दोपहर दो बजे सवर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन को धार देने के लिए सवर्ण एकता मंच के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया और दीपक कुमार सिंह को निर्विरोध संयोजक मनोनीत किया गया।