हज़ारीबाग: 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रमंडलीय कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
हजारीबाग:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने प्रमंडलीय कार्यालय परिसर में तथा अवर सचिव ने प्रमंडलीय आयुक्त आवास पर झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और अधिकारियों ने प्रमंडलवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।