हज़ारीबाग: लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास से 3 दिन का नवजात शिशु लापता, सड़क जाम कर पुलिस बुलाने की मांग
हजारीबाग:लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास 3 दिन के नवजात शिशु को उसकी मां की गोद से अज्ञात महिला लेकर फरार हो गई। पीड़ित महिला कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर की रहने वाली है, जो बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थी। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस बुलाने की मांग की, खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।