सैदपुर: पुलिस की वर्दी पहनकर समाज का फर्ज निभाने वाली कांस्टेबल आराधना बनीं हिन्दी प्रवक्ता, किताबों से नहीं टूटा नाता
गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष शाखा में आरक्षी के रूप में कार्यरत आराधना यादव पुत्री किसान लालचंद यादव एवं गृहिणी शकुंतला देवी का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा घोषित परिणाम में उनका चयन हिन्दी प्रवक्ता पद पर हुआ है। जैसे ही उनके चयन की खबर मिली, परिवार, सहकर्मियों, गुरुजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई दी है।