फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस और एसओजी, सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में चार हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, एक घायल
फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र में थाना रसूलपुर पुलिस और एसओजी, सर्विलांस टीम ने शनिवार देर रात 11 बजकर 30 मिनट करीब पर मोती नगर से मोढ़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर भट्टे के सामने स्थित बंद मकान के पीछे मुठभेड़ के दौरान 4 शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी गुलाम हसन पुलिस फायरिंग में घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।