फिरोज़ाबाद: एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, पांच घंटे में 105 वांछित गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 22 मार्च की देर रात 12 बजे से 23 मार्च की सुबह 5 बजे तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 103 एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) अभियुक्तों, 1 एसआर वांछित और 1 अन्य वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी जानकारी रविवार सुबह सात बजे क़रीबन एसएसपी द्वारा दी गई।