अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्यवाही
अपराधी के अवैध मकान पर चला गुरुग्राम पुलिस का बुलडोजर।”
आरोपी के खिलाफ संगीन अपराधों के 11 से भी अधिक अभियोग है अंकित।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 25 सितंबर । गुरुग्राम पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम में अपराधी/बदमाशी के अवैध निर्माण की पहचान की गई तथा चिन्हित किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।
इस कार्यवाही में अपराधी कृष्ण निवासी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम को चिन्हित किया गया था तथा उसके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गयं। अपराधी कृष्ण पर हत्या करने, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 11 से भी अधिक अभियोग गुरुग्राम में अंकित है।
यह कार्यवाही अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था भी कायम रखी गई।
गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।