अथमलगोला: नए मॉडल थाने का भवन तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार
अथमलगोला थाना का नवनिर्मित मॉडल भवन लगभग बनकर तैयार हो चुका है और अब इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है। लंबे समय से थाना निजी भवन में संचालित हो रहा था, जहां बैरक,मालखाना और हाजत जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। इसके कारण पुलिसकर्मियों को कार्य निष्पादन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नया थाना भवन करजान गांव स्थित फोरलेन सड़क किनारे बनाया