उरई: डकोर थाना पुलिस ने महिला की आत्महत्या के मामले में 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुक़दमा
Orai, Jalaun | Apr 5, 2024 डकोर थाना पुलिस ने एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतिका के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।