उरई: चुर्खी रोड पर महिला की घर के अंदर संदिग्ध हालत में जलकर हुई मौत, मृतका के पुत्र ने बहन बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप
Orai, Jalaun | Apr 5, 2024 चुर्खी रोड स्थित एक घर में महिला की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई। वहीं, मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां कई सालों से अपनी बेटी के साथ रहती थी। व्यक्ति ने अपनी बहन बहनोई पर मां को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।