उरई: उरई कोतवाली परिसर में ईद व अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी रहे मौजूद
Orai, Jalaun | Apr 5, 2024 उरई कोतवाली परिसर में आगामी त्योहार ईद व अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने की। बैठक में सभी धर्म के धर्मगुरु शामिल हुए। इस दौरान सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।