गोवर्धन: श्रीकृष्ण जन्मभूमि अभियान को लेकर जुलहेंदी गांव में चित्रगुप्त पीठाधीश्वर ने की बैठक, ग्रामीणों से मांगा सहयोग
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अपने विशेष अभियान के तहत चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज ने जुलहेंदी गांव का दौरा किया। यहाँ श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में उन्होंने ग्रामीणों के साथ एक जनसंपर्क बैठक की और आगामी 9 अगस्त को होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।