दतिया नगर: कोतवाली पुलिस को चोरी हुई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद करने में मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा क मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड कीमती 2.5 लाख को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। फरियादी कदम सिंह जादौन निवासी सीताराम कॉलोनी दतिया ने रिपोर्ट की कि दिनांक 17 मार्च को वह ग्वालियर गया हुआ था घर पर ताला लग था और घर में उसकी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल एवं एक लैपटॉप रखा हुआ चोरी हो गया था.