काशी चक: शाहपुर के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला जख्मी, साड़ी का आंचल गाड़ी में फंसने से हुआ हादसा
काशीचक प्रखंड के शाहपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई। बताया जाता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी उसकी साड़ी का आंचल एक अज्ञात वाहन में फंस गया। इसके कारण महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।