बिहटा: दौलतपुर के पास पुलिस ने छापेमारी कर 705 लीटर देसी शराब बरामद की, शराब कारोबारी फरार
Bihta, Patna | Apr 10, 2026 बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 705 लीटर देसी शराब को बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई को देखकर शराब कारोबारी मौके से भाग निकले है। मामला शुक्रवार की दोपहर 2:15 के करीब की है।