बरेली: किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में मरे हुए मुर्गी के बच्चे को कूड़े में फेंकने गए किशोर के साथ दबंगों ने की मारपीट
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में मरे हुए मुर्गी के बच्चे को कूड़े के देर में फेंकने गए किशोर के साथ दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट की घटना के दौरान किशोर को गंभीर चोटे आई हैं। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है ।थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।