थाना नानौता में सीओ अशोक सिसोदिया ने त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ अशोक सिसोदिया ने सबसे पहले थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच की और उनके रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया।