बेनीपट्टी: करहुआंघाट में शादी समारोह से दो दिन पहले अगलगी की घटना में सब कुछ जलकर खाक
करहुआंघाट में शादी समारोह से दो दिन पहले अगलगी की घटना हो गयी। इस हादसा में शादी के कपड़ों समेत समारोह के लिए रखी गयी नगद राशि जल कर राख हो गयी। सोमवार की देर रात हुई इस घटना में एक ही परिवार चंदे सहनी के चार कमरे जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। बर्तन, फर्नीचर, अनाज, साइकिल आदि जलने की बात कही गई है।