बेनीपट्टी: कौआहा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में चार जख्मी
कौआहा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमे दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी हो गए। जख्मियों का इलाज उमगांव सीएचसी में कराया गया। एक पक्ष के जख्मी की पहचान कुलेश्वर राउत के रूप में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष के जख्मियों की पहचान उमेश राउत, अनिल राउत व राम दुलार राउत के रूप में हुई है।