बेनीपट्टी: बेनीपट्टी के लदोत रत्ना चौक स्थित अजय ज्वेलर्स आभूषण दुकान से चोरी
एस्बेस्टस तोड़कर 45 हजार नगद सहित करीब 3 लाख की आभूषण की चोरी कर ली गई है। दुकान मालिक अजय ने बताया शाम में दुकान बंद कर घर गया था। सुबह दुकान खोलने आने पर चोरी किये जाने की जानकारी मिली। मामले में बेनीपट्टी थाना पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कर मामले की जांच शुरू कर दी।