बेनीपट्टी: कौआहा बरही गांव में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज
कौआहाबरही गांव में भूमि विवाद को लेकर घर मे घुसकर एक महिला के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किये जाने के मामले में पीड़ित महिला शांति देवी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड में उसके फरीकेन शिकिल यादव समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया कि मामले की पुष्टि की है।