बेनीपट्टी: बसैठ पेट्रोल पंप के निकट यात्रियों से भरी बस ने एक ॲल्टो कार को टक्कर, चालक चोटिल
बसैठ पेट्रोल पंप के निकट यात्रियों से भरी बस ने एक ॲल्टो कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खेत में जा लुढक गया। घटना में कार चालक को हल्की चोटें आयी। कार के अगले एक भाग का परखच्चा उड़ गय। वही बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद चालक व खलासी बस को सड़क किनारे खड़ा कर वहां से भाग निकला।