मनोहरथाना: मनोहरथाना पुलिस ने हथियार नुमा खिलौना के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मनोहरथाना पुलिस में सोशल मीडिया पर खिलोने नुमा हथियार के साथ पोस्ट करने पर एक व्यक्ति को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया । थाना अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के खानपुरिया निवासी केदार पुत्र बाबूलाल तंवर को सोशल मीडिया पर खिलोना नुमा हथियार पोस्ट कर लोगों में भय व्याप्त करने के मामले में शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया।