नगर निगम द्वारा सोवा बाबू चौक के समीप वर्षों से चल रहे दुकान स्थल पर ई-रिक्शा पड़ाव बनाए जाने के विरोध में आज 11 जुलाई शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दुकानदारों ने एकदिवसीय धरना दिया। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया और अब उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।